प्रेम विवाह के महज एक साल बाद उजड़ा सुहाग,शनिवार को कोडरमा घाटी में कंटेनर की टक्कर से गई थी ई-रिक्शा चालक की गई जान,सदमे में पत्नी ने खाइ जहर,रेफर
ब्यूरो हेड नवादा:- मनोज कुमार
नवादा जिला के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया सेक्टर ए निवासी ई-रिक्शा चालक मिथुन साव की कोडरमा घाटी में हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनकी पत्नी फूल कुमारी गहरा सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने आनन-फानन में जहरीली दवाई खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र सिन्हा ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया।ग्रामीणों के मुताबिक करीब एक वर्ष पूर्व ही फूल कुमारी और मिथुन साव ने प्रेम विवाह किया था और दोनों साथ रह रहे थे। मिथुन ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे और अपने पीछे एक वर्ष की मासूम बच्ची छोड़ गए हैं।इस घटना से पहले शनिवार को हरदिया निवासी उमेश साव के पुत्र मिथुन साव मजदूरों को छोड़कर ई-रिक्शा से वापस लौट रहे थे, तभी झारखंड के कोडरमा घाटी में बंदरचुआं के समीप सामने से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ट्रक संख्या एनएल01एल6863 ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम किया था।जिसे कोडरमा पुलिस-प्रशासन ने समझा-बुझाकर हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा। परिवार के इकलौते कमाने वाले की असमय मौत और फिर पत्नी द्वारा जहर खाने की इस घटना के बाद हरदिया गांव में मातम व शोक का माहौल है।परिजन व ग्रामीण सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।