मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।
Sonbhadraउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बढ़ते प्रदूषण से अस्थमा और एलर्जी के रोगियों के समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है मरीज की जान

ओबरा और आसपास के क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के बीच ब्रीथ ईजी हॉस्पिटल द्वारा ओबरा के होटल कलश में प्राथमिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला आयोजित लगभग 70 स्वास्थ्यकर्मियों…

बढ़ते प्रदूषण से अस्थमा और एलर्जी के रोगियों के समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है मरीज की जान
WhatsApp Facebook

ओबरा और आसपास के क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के बीच ब्रीथ ईजी हॉस्पिटल द्वारा ओबरा के होटल कलश में प्राथमिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला आयोजित लगभग 70 स्वास्थ्यकर्मियों ने सीखे अस्थमा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार के गुर*
ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल के तत्वावधान में आज ओबरा स्थित होटल कलश में प्राथमिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (Primary Health Care Workers) के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ब्रीथ ईजी हॉस्पिटल के वरिष्ठ अस्थमा एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ.

एस. के.

पाठक ने लगभग 70 स्वास्थ्यकर्मियों को अस्थमा की प्राथमिक देखभाल, शुरुआती पहचान और सही प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ.

एस. के.

पाठक ने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य तंत्र की पहली कड़ी होते हैं। यदि वे समय रहते अस्थमा के शुरुआती लक्षणों—जैसे लगातार खांसी, सांस फूलना, सीने में जकड़न और सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आना—को पहचान लें, तो बीमारी को गंभीर रूप लेने से रोका जा सकता है।

डॉ. पाठक ने समय पर रेफरल प्रक्रिया के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को सही समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक (स्पेशलिस्ट) के पास रेफर करना बेहद जरूरी है।

समय पर सही चिकित्सीय हस्तक्षेप न मिलने से मरीज की स्थिति बिगड़कर जानलेवा हो सकती है। सही जांच, सही इनहेलर तकनीक और समय पर विशेषज्ञ की सलाह से अस्थमा के मरीज पूरी तरह सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकते हैं।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अस्थमा की आपातकालीन स्थितियों से निपटने और मरीजों की काउंसलिंग से जुड़े अपने सवाल भी पूछे, जिनका डॉ. पाठक ने समाधान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने इस पहल की सराहना की और इसे जमीनी स्तर पर मरीजों की देखभाल के लिए बेहद उपयोगी बताया।