मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने जारी किया आदेशस्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक सम्मानितहमीरपुर :शंकरपुर में किसानों को खाद के संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के बताए फायदेमध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की बैठक संपन्नविद्युत आपूर्ति बंद रहने के संबंध में उपभोक्ता अपने सभी विद्युत संबंधित कार्य समय रहते कर लेसाइबर ठगी से बचने के लिए कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की एडवाइजरी, WhatsApp यूजर्स रहें सतर्कहमीरपुर :1 नवंबर के मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोरहमीरपुर :रिमझिम इस्पात में फिर हादसा, आपरेटर झुलसाहमीरपुर :तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 188प्रशिक्षु रहे मौजूदहमीरपुर :खाद की समस्या कौ लेकर किसान रातों से लगा लाईन मेंस्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने जारी किया आदेशस्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जितेन्द्र कुमार रजक सम्मानितहमीरपुर :शंकरपुर में किसानों को खाद के संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के बताए फायदेमध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की बैठक संपन्नविद्युत आपूर्ति बंद रहने के संबंध में उपभोक्ता अपने सभी विद्युत संबंधित कार्य समय रहते कर लेसाइबर ठगी से बचने के लिए कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की एडवाइजरी, WhatsApp यूजर्स रहें सतर्कहमीरपुर :1 नवंबर के मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोरहमीरपुर :रिमझिम इस्पात में फिर हादसा, आपरेटर झुलसाहमीरपुर :तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 188प्रशिक्षु रहे मौजूदहमीरपुर :खाद की समस्या कौ लेकर किसान रातों से लगा लाईन में
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :शंकरपुर में किसानों को खाद के संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के बताए फायदे

हमीरपुर। कृषि विभाग की ओर से जनपद में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड कुरारा के ग्राम शंकरपुर में जागरूकता…

हमीरपुर :शंकरपुर में किसानों को खाद के संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के बताए फायदे
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। कृषि विभाग की ओर से जनपद में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड कुरारा के ग्राम शंकरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उप कृषि निदेशक डॉ.

प्रमोद कुमार ने किसानों को खाद के संतुलित उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल अवशेषों को खेतों में न जलाएं, बल्कि उनका उचित प्रबंधन कर जैविक खाद बनाने में उपयोग करें।

इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण और खेती की लागत कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मिट्टी की जरूरत के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए, ताकि मृदा स्वास्थ्य सुरक्षित रहे और कृषि उत्पादन को टिकाऊ बनाया जा सके।

उप कृषि निदेशक ने रबी सीजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर रबी फसलों के बीज उपलब्ध हैं। किसान संबंधित बीज भंडार पर बुकिंग कराकर समय से बीज प्राप्त कर सकते हैं और विभागीय योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर ने प्राकृतिक खेती की उपयोगिता और उसके लाभों के बारे में बताया।

उन्होंने किसानों को प्राकृतिक संसाधनों का उचित उपयोग करने तथा पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार, कृषि विभाग के योजना प्रभारी रामबाबू विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत प्रभारी मनीष कुमार और संदीप सिंह सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में 200 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग कर कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कृषि विभाग ने किसानों से खाद का संतुलित उपयोग करने, फसल अवशेष न जलाने और मृदा एवं जल संरक्षण को प्राथमिकता देने की अपील की।