*अवध यूथ क्लब का वार्षिक समारोह संपन्न (सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था)* 2006 से ज़िलें की अग्रणी सामाजिक संस्था अवध यूथ क्लब ने समाजसेवीयो के साथ आयोजित की वार्षिक बैठक जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं क्लब संरक्षक डॉक्टर मक़सूद सरदार ने अपने सम्बोधन मे क्लब के किये हुए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए क्लब को हर प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया l क्लब अध्यक्ष सिराज खान ने आए हुए नये सदस्यो को क्लब की सदस्यता ग्रहण करवाई और आए हुए सभी अतिथियो को आभार व्यक्त किया महामंत्री रमेश तिवारी ने क्लब के विस्तारिकरण के बल दिया सक्रिय सदस्य अफ़ाक़ अहमद ने बताया की
अवध यूथ क्लब ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे, सेवा और युवा शक्ति को समर्पित एक सुंदर पहल रहा।
ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं उपाध्यक्ष M H खान गौरी एडवोकेट ने क्लब की समीक्षा करते हुए लोगों से जुड़ने का आह्वान किया संगठन मंत्री मोह्हमद शाहिद एवं आलमदार हुसैन ने क्लब के द्वारा शीघ्र ही समाज के निर्धन वर्ग हेतु हर सहायता प्रदान करने की घोषणा की कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी ने क्लब के वार्षिक बजट से सबको अवगत करवाया इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सिराज खान ने सर्वसम्मिति से सलीम इदरीसी को क्लब का मिडिया प्रभारी का पदभार सौपा l इस अवसर पर मे दिलीप वर्मा संत कुमार दुर्गेश कुमार राणा हैदर अब्बास खान रईस अहमद को सक्रिय सदस्य के रूप क्लब की सदस्यता ग्रहण करवाई गयीं एवं अगली मीटिंग मे पद भी ग्रहण करवाया जायेगा
अवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्न
*अवध यूथ क्लब का वार्षिक समारोह संपन्न (सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था)* 2006 से ज़िलें की अग्रणी सामाजिक संस्था अवध यूथ क्लब ने समाजसेवीयो के साथ आयोजित की वार्षिक बैठक…
