मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर खापरखेड़ा में निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा*हमीरपुर :तहसील रोड से नगर पालिका ने हटाया अवैध अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहतमनावर में फिर भारी वाहन का कहर, अतिक्रमण के चलते ट्राले की चपेट में आया युवकशिक्षक दिवस पर साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, मनावर टीआई ने विद्यार्थियों को किया सचेतगोगा नवमी पर निकला छड़ी निशान जुलूस, भक्ति में रंगा मनावर…..आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल…शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर भरत जांचपूरे को राष्ट्रीय गौरव सम्मानपतसंस्थेची वार्षिक सर्वसाधारण सभा माजी जि. प. उपाध्यक्ष सुभाष दादा पवार यांच्या अध्यक्षतेखाली संपन्न…हमीरपुर :बाढ़ के पानी में दिखा पांच फुट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांचबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभार*संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर खापरखेड़ा में निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा*हमीरपुर :तहसील रोड से नगर पालिका ने हटाया अवैध अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहतमनावर में फिर भारी वाहन का कहर, अतिक्रमण के चलते ट्राले की चपेट में आया युवकशिक्षक दिवस पर साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, मनावर टीआई ने विद्यार्थियों को किया सचेतगोगा नवमी पर निकला छड़ी निशान जुलूस, भक्ति में रंगा मनावर…..आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल…शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर भरत जांचपूरे को राष्ट्रीय गौरव सम्मानपतसंस्थेची वार्षिक सर्वसाधारण सभा माजी जि. प. उपाध्यक्ष सुभाष दादा पवार यांच्या अध्यक्षतेखाली संपन्न…हमीरपुर :बाढ़ के पानी में दिखा पांच फुट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांचबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभार
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

गोगा नवमी पर निकला छड़ी निशान जुलूस, भक्ति में रंगा मनावर…..

भैरव चौक से शुरू हुआ चल समारोह, 4 घंटे नगर में गूंजे ढोल-डीजे; तिलक लगाकर किया सम्मान.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता…

गोगा नवमी पर निकला छड़ी निशान जुलूस, भक्ति में रंगा मनावर…..
WhatsApp Facebook

भैरव चौक से शुरू हुआ चल समारोह, 4 घंटे नगर में गूंजे ढोल-डीजे; तिलक लगाकर किया सम्मान….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के प्रतीक गोगा देव का पावन पर्व गोगा नवमी रविवार को मनावर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महा वाल्मीकि पंचायत मनावर के तत्वावधान में निकले छड़ी निशान जुलूस ने पूरे नगर को भक्तिमय कर दिया। जुलूस में समाज के बड़े-बुजुर्ग, माताएं-बहनें, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।

चौधरी अनिल तोमर ने बताया कि जुलूस की शुरुआत भैरव चौक से दो सुसज्जित छड़ी निशानों की पूजा-अर्चना के बाद हुई। ढोल और डीजे की धुन पर श्रद्धालु छड़ी निशान झुलाते हुए चल रहे थे। सेवादारों के साथ घोड़े और सवार भी आकर्षण का केंद्र रहे।

चल समारोह वाल्मीकि मोहल्ले से होते हुए मालवी चौपाटी, क्रांति चौपाटी, गांधी चौराहा, धार रोड, छोटा ग्रिड माता मंदिर पहुंचा, जहां सलामी दी गई। इसके बाद जुलूस इंदौर रोड होते हुए वापस वाल्मीकि मोहल्ला पहुंचा। गौरख टिले पर अंतिम सलामी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

*तिलक लगाकर लिया आशीर्वाद, दिया एकता का संदेश*

बस स्टैंड स्थित गांधी चौराहे पर वाल्मीकि समाज द्वारा सामूहिक रूप से गोगा नवमी मनाई गई।

भगत दिनेश तोमर ने बताया कि समाजजनों ने एक-दूसरे को हरगजा तिलक लगाकर चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गोगा नवमी का संदेश ही यही है कि तिलक लगते ही सभी भेदभाव मिट जाते हैं और समाज एकता के सूत्र में बंध जाता है।

गोगा मेड़ी पर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा, भाजपा युवा मोर्चा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष उज्जवल सोलंकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड़, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे, मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, पार्षद कैलाश राठौर, लोकेश मुकाती, मुकेश बागेश्वर, दिनेश शिवदे, प्राचार्य सांदीपनी विद्यालय मनावर सोहन शिंदे, सुनील गुप्ता, अशोक नामदेव, नितेश नामदेव और आशीष चौबे सहित अन्य ने छड़ी निशान की पूजा-अर्चना की।

*बस स्टैंड पर पुलिस अधिकारियों ने की पूजा, आयोजकों का किया सम्मान*

बस स्टैंड पर एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीय और थाना प्रभारी राजेश यादव ने भी छड़ी निशान की पूजा-अर्चना की। चौधरी अनिल तोमर ने अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा आयोजकों का सम्मान भी किया गया। नगर के विभिन्न संगठनों और समाजजनों ने जगह-जगह गोगा देव की छड़ी का भव्य स्वागत किया।

लगभग चार घंटे तक चला चल समारोह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। नगरवासियों सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

गोगा उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश तोमर ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों, प्रशासन, पुलिस विभाग और नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कुंदन फतरोड़, अनिल रेवाल, अजय घारू, धर्मेंद्र गोसर, बंटी उटवाल, महेश तोमर, सजन खरे, सुदेश घारू, चंदन आदिवाल, सागर रेवाल, अमन फतरोड़, विशाल चौहान, कमलेश तोमर, कालू तोमर, गोपू घारू, छोटू घारू, तारू घारू, चंदन घारू, दीपक घारू, धर्मेंद्र खरे, नीलेश तोमर, यशराज तोमर, कुणाल तोमर, हर्ष रेवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।