मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
Surgujaछत्तीसगढ़शिक्षा

बतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,

जिला ब्यूरोचिफ रवि गोस्वामी, सरगुजा /बतौली:- उक्त कथन शासकीय महाविद्यालय बतौली में 05 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती पर आयोजित व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक…

बतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,
WhatsApp Facebook

जिला ब्यूरोचिफ रवि गोस्वामी,

सरगुजा /बतौली:- उक्त कथन शासकीय महाविद्यालय बतौली में 05 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती पर आयोजित व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक एवं साहित्यकार सुदामा राम गुप्ता ने कही। व्याख्यानमाला में विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.आर. भगत, साक्षर भारत बतौली के परियोजना अधिकारी उमेश गुप्ता, प्रो. तारा सिंह मरावी, प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी, प्रो. बलराम चंद्राकर, प्रो. श्रीमती सुभागी भगत, प्रो. जिवियन खेस्स एवं अतिथि शिक्षक गोपाल यादव, सुश्री शिल्पी एक्का, श्रीमती मनीषा एक्का एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बतौली के समन्वयक चंद्रभान मंचासीन थे।
"महात्मा गांधी का जीवन दर्शन और वैचारिकी" शीर्षक पर व्याख्यान देते हुए मुख्य वक्ता सुदामा राम गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने संपूर्ण देश को सत्य और अहिंसा के राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। महात्मा गांधी के विचारों में सर्वधर्म समभाव, एकता, भाईचारा और समता निहित है जिसे आत्मसात करते हुए वैश्विक परिदृश्य में भी शांति स्थापित किया जा सकता है। व्याख्यानमाला में उमेश गुप्ता और राजनीति विज्ञान के अतिथि शिक्षक गोपाल यादव ने भी अपने विचार अभिव्यक्त किया‌। व्याख्यानमाला का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने कियाअजीम प्रेमजी फाउंडेशन बतौली के समन्वयक चंद्रभान ने "महात्मा गांधी के जीवन दर्शन" पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी के आधार पर "गांधी जी के वैचारिकी एवं सिद्धांतों" पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के द्वारा विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक सहभागिता किया जिसमें दलों का नाम गांधी जी के "ग्राम स्वराज" की कल्पना के अनुरूप स्थानीय गांवों के नाम पर रखा गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए "ग्राम बोदा" दल ने प्रथम, "ग्राम मंगारी" दल ने द्वितीय, "ग्राम सेदम" दल ने तृतीय स्थान और "ग्राम बतौली" दल ने चतुर्थ स्थान अर्जित किया

इससे पूर्व हिंदी साहित्य विकास परिषद के सदस्यों, स्वीप के कैंपस एंबेसडरों के साथ सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने "स्वच्छता पखवाड़ा" के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई किया। व्याख्यानमाला से पूर्व प्रांगण में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी में गांधी जी के जीवन से संबंधित पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने किया।

"महात्मा गांधी और भारतीय लोकतंत्र: विचारों की प्रासंगिकता" शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के समस्त संकायों के विद्यार्थियों ने सहभागिता किया। महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के सहयोग से इस व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया था जिसमें अजीम प्रेमजी फाउंडेशन सरगुजा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। व्याख्यानमाला में विद्यार्थियों ने अपने विचार अभिव्यक्त किया जिसमें हरिनारायण, हरकेश साहू, रवीना नागेश, कुंती पैकरा, ओमप्रकाश रवि और सितारा का नाम उल्लेखनीय है। वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक प्रो. बलराम चंद्राकर ने आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में कला, विज्ञान और वाणिज्य विभाग के सभी कक्षाओं ने सहभागिता किया।