मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारडिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखमडिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षणकाशी की लंबित विकास परियोजनाओं का जल्द होगा लोकार्पण- मंडलायुक्तमिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारडिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखमडिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षणकाशी की लंबित विकास परियोजनाओं का जल्द होगा लोकार्पण- मंडलायुक्त
Surajpurछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख

शिवनंदनपुर के हनुमान मंदिर परिसर में जनभागीदारी से चला सफाई अभियान,स्थल को पार्क के रूप में विकसित करने की मंशा सूरजपुर/03 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा…

झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख
WhatsApp Facebook

शिवनंदनपुर के हनुमान मंदिर परिसर में जनभागीदारी से

चला सफाई अभियान,स्थल को पार्क के रूप में विकसित करने की मंशा

सूरजपुर/03 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक के समीप स्थित हनुमान मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर और खरपतवार हटाकर श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता दीदियों, स्थानीय महिलाओं और नागरिकों के साथ सफाई में भाग लेकर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को अपने आसपास और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि सेवा और स्वच्छता के कार्यों में जनभागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। सामूहिक प्रयासों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ उनका बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने शिवनंदनपुर के इस स्थल को पार्क के रूप में विकसित करने की मंशा जताई। इससे स्थानीय नागरिकों को हरियाली के बीच एक व्यवस्थित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकेगा और नगर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम स्थल पर नगर पंचायत द्वारा स्थापित सेवा संकल्प अभियान के फोटो फ्रेम के साथ मंत्री ने तस्वीर खिंचवाई। स्वच्छता और कचरा मुक्त भारत के संदेशों से सुसज्जित यह फ्रेम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की पहल का हिस्सा रहा।
अभियान के अंत में उपस्थित लोगों ने सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने और नगर को स्वच्छ, सुंदर तथा पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाती सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां और नागरिक उपस्थित रहे।