मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधि-विधान से किया पूजनपिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ स्तर तक पहुंचाएगा योजनाओं की जानकारी, सेवा संकल्प सप्ताह में होंगे सेवा कार्यसेना महेश पटेल एवं महेश पटेल के नेतृत्व में आलीराजपुर जिले के हजारों छात्रों से संवादहमीरपुर :कीचड़ से बचने को पटरी पार करना पड़ा महंगा, मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, बायां हाथ कलाई से कटा, गंभीर हालत में कानपुर रेफरसिंगरौली: पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने जनसुनवाई में व्यक्तिगत रूप से सुनीं आमजन की समस्याएं।सेंधवा PG कॉलेज में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंजाम! 💥पूर्वांचल के जननायक हरि केवल प्रसाद की 14 वीं पुण्यतिथि। मनाई गईसिद्ध बाबा घाटी में भालू का हमला, बुजुर्ग की मौतसरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनापार्थिव शिवलिंग बनाकर विधि-विधान से किया पूजनपिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ स्तर तक पहुंचाएगा योजनाओं की जानकारी, सेवा संकल्प सप्ताह में होंगे सेवा कार्यसेना महेश पटेल एवं महेश पटेल के नेतृत्व में आलीराजपुर जिले के हजारों छात्रों से संवादहमीरपुर :कीचड़ से बचने को पटरी पार करना पड़ा महंगा, मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, बायां हाथ कलाई से कटा, गंभीर हालत में कानपुर रेफरसिंगरौली: पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने जनसुनवाई में व्यक्तिगत रूप से सुनीं आमजन की समस्याएं।सेंधवा PG कॉलेज में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंजाम! 💥पूर्वांचल के जननायक हरि केवल प्रसाद की 14 वीं पुण्यतिथि। मनाई गईसिद्ध बाबा घाटी में भालू का हमला, बुजुर्ग की मौतसरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :कीचड़ से बचने को पटरी पार करना पड़ा महंगा, मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, बायां हाथ कलाई से कटा, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

मौदहा (हमीरपुर)। अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में भरे पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहा 24 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में…

हमीरपुर :कीचड़ से बचने को पटरी पार करना पड़ा महंगा, मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, बायां हाथ कलाई से कटा, गंभीर हालत में कानपुर रेफर
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में भरे पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहा 24 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

हादसे में युवक का बायां हाथ कलाई से कट गया। गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर किया गया है।

कुम्हरौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल पुत्र रामजीवन बुधवार को अरतरा रोड रेलवे अंडरपास से निकल रहा था। अंडरपास में पानी और कीचड़ भरा होने के कारण वह उससे बचने के लिए रेलवे पटरी पार करने लगा।

इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट आकाश यादव और ईएमटी देवांशु यादव मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल मौदहा सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।