दीपावलीपर बड़वानी में यातायात व्यवस्था सख्त चार पहिया वा लोडिंग वाहनों की रहेगी नो एंट्री।बड़वानी यातायात पुलिस द्वारा दीपावली के अवसर पर बाजारों में चार पहिया एवं लोडिंग वाहनों की नो-एंट्री की जानकारी है। प्रमुख समाचार – बड़वानी
दीपावली पर बड़वानी के प्रमुख बाजारों में चार पहिया और लोडिंग वाहनों की नो-एंट्री
यातायात पुलिस ने लगाए पोस्टर-बैनर, सुगम यातायात के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील
बड़वानी।
दीपावली पर्व के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की है। इसके तहत एमजी रोड, कचहरी रोड, झंडा चौक, रंजीत चौक एवं पाला बाजार में चार पहिया और लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, ताकि आम नागरिकों को प्रतिबंध की जानकारी मिल सके।
