मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायतहमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायत
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

पिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ स्तर तक पहुंचाएगा योजनाओं की जानकारी, सेवा संकल्प सप्ताह में होंगे सेवा कार्य

तीन पीढ़ियों की मेहनत से पंच से प्रधानमंत्री तक पहुंची भाजपा : यादव रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार ग्रामीण की नवगठित जिला…

पिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ स्तर तक पहुंचाएगा योजनाओं की जानकारी, सेवा संकल्प सप्ताह में होंगे सेवा कार्य
WhatsApp Facebook

तीन पीढ़ियों की मेहनत से पंच से प्रधानमंत्री तक पहुंची भाजपा : यादव

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार ग्रामीण की नवगठित जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में इंदौर संभाग सहप्रभारी जीतू यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, जनसंपर्क तथा आगामी सेवा गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

*तीन पीढ़ियों के संघर्ष से मजबूत हुआ संगठन*

इंदौर संभाग सहप्रभारी जीतू यादव ने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे तीन पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं का संघर्ष, त्याग और समर्पण है। पहली पीढ़ी ने उम्मीदवार खड़े करने के लिए संघर्ष किया, दूसरी पीढ़ी ने जमानत बचाने की लड़ाई लड़ी, जबकि तीसरी पीढ़ी ने विधानसभा में पार्टी का पक्ष मजबूत करने के लिए विधायक जिताने का लक्ष्य लेकर काम किया। इसी निरंतर संघर्ष का परिणाम है कि आज भाजपा की पहुंच पंच से प्रधानमंत्री तक है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को जोड़े। मंडल कार्यकारिणी में सभी जाति एवं समाजों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया जाए। कार्यकर्ता जनसंवाद बढ़ाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।

*भाजपा पेड़, मोर्चे उसकी शाखाएं : पाटीदार*

भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि भाजपा एक पेड़ है और सभी मोर्चे उसकी शाखाएं हैं। सभी मोर्चों के कार्य करने का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन सभी का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटना होगा। उन्होंने सेवा संकल्प सप्ताह के तहत सेवा गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

*17 सितंबर को मनावर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’*

सेवा संकल्प सप्ताह के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर “सेवा के 25 वर्ष—सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्र निर्माण” की थीम पर “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद स्वरूप दीप जलाने का आह्वान किया गया है। “जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” संदेश के साथ 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे धार ग्रामीण जिले के सभी मंडलों में सार्वजनिक एवं शासकीय स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। धार ग्रामीण जिले में 3 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर विभिन्न सेवा गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

*पद नहीं, सेवा के लिए काम करें कार्यकर्ता : ब्रजवासी*

पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल ब्रजवासी ने कहा कि कार्यकर्ता पद के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए काम करें। अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए। मोर्चे के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमरावत ने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं सेवा गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मोर्चे के महामंत्री विजय सोनी, जिला उपाध्यक्ष रवि काग स्वदेश, दिलीप राठौड़, हेमदास बैरागी, विनोद राठौड़, राजेंद्र प्रजापत, कृष्णा डाबर सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री मयूर पाटीदार ने किया तथा आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष विजय जिराती ने माना।