
*नारायणपुर / मिर्जापुर:* 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर ब्लॉक में आंगन मिलन एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सीडीपीओ रेनू पांडे के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ब्लॉक के हर सेक्टर से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ रेनू पांडे एवं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सभी बच्चों को कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लिया। उपस्थित माताओं और बहनों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि बच्चों को हमेशा शुद्ध, पौष्टिक और पोषण युक्त भोजन ही दें। मिलावटी भोजन से बच्चों को बचाएं ताकि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे और वे कुपोषण का शिकार न हों।
इस अवसर पर मुख्य सेविकाएं संतोषी देवी, कुमुद विश्वकर्मा, सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोरमा देवी, पूर्णिमा देवी, सीमा कुमारी, शिप्रा कुशवाहा, सुनीता कुमारी, अर्चना श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाया।
