लोकेशन – नैनपुर, मंडला
संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से
9399424203
हेडलाइन – नैनपुर में साते-मड़ई की धूम, मादर की थाप पर नाचे अहीर
एंकर –नैनपुर के बस स्टेंड में कई वर्षों से पारंपरिक साते-मड़ई का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में आयोजित इस मेले में हजारों की संख्या में नगरवासी और ग्रामीणजन पहुंच कर नैनपुर नगर की मड़ई का आनंद लेते हैं। वहीं नैनपुर नगर के आसपास की अहीरों की टोली पहले थाने में जाकर हाजरी देती हैं उसके बाद मड़ई स्थल मे जाकर चंडी के चारों तरफ घूमकर अक्छत डालकर मड़ई ब्याहते हैं।
उसके बाद ढोल-मांदर की थाप पर थिरकते अहीर अपनी प्रस्तुती देते हैं ।दूर-दराज से आए व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाईं। मड़ई में झूले,मिठाइयों, खिलौनों और भी आकर्षक सामनों की दुकानें लगाई गईं हैं।
जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले का भरपूर आनंद लिया। साते-मड़ई के माध्यम से लोक संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे की अनूठी झलक देखने को मिली।
