मौदहा, हमीरपुर।महोबा जनपद के गुयुड़ी गांव के पास नहर के समीप सोमवार की शाम अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, गुयुड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय प्रदीप बाइक से जा रहे थे। तभी नहर के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मौदहा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया ।
वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
