मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
लोकेशन – नैनपुर, मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 हेडलाइन – नैनपुर में साते-मड़ई की धूम, मादर की थाप पर नाचे अहीरहमीरपुर :उधार के रुपये मांगने पर घर पहुंचकर हमला, पीड़ित गंभीर घायलहमीरपुर :अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, मौदहा अस्पताल में भर्तीबिरसा मुंडा जयंती पर सरकारी आयोजनों के बीच आदिवासी क्षेत्रों में सूखे की मार, रोजगार-पानी और मुआवजे की मांग को लेकर बड़वानी में प्रदर्शनदबंगों का कहर ट्रैक्टर चलाकर पक्के तूते उखाड़कर खेत पर फिर किया कब्जासिंगरौली: कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया औचक निरीक्षण।सेंधवा में महिला सुरक्षा पर दो बड़े सवाल! 17 वर्षीय नाबालिग को अब तक न्याय नहीं, दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पर दुष्कर्म का आरोप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारों के बीच उठेबड़वानी से जगन्नाथ धाम रामेश्वर धाम की 40 दिवसीय यात्रा पर निकले। सौन्दुल का कुमावत परिवार।[16/11, 6:16 pm] jitu: सूखा घोषित करने और जी राम जी योजना की वि संगतियों को लेकर आदिवासी दलित संगठन में बड़वानी कलेक्ट परिसर में दिया धरना। [16/11, 6:20 pm] jitu: मिशन ग्रीन कमांडबड़वानी में आज लगेगा युवा संगम रोजगार मेला युवाओं को मिलेगा रोजगार के सुनहरे अवसर ।रोजगार मेला 2026।लोकेशन – नैनपुर, मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 हेडलाइन – नैनपुर में साते-मड़ई की धूम, मादर की थाप पर नाचे अहीरहमीरपुर :उधार के रुपये मांगने पर घर पहुंचकर हमला, पीड़ित गंभीर घायलहमीरपुर :अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, मौदहा अस्पताल में भर्तीबिरसा मुंडा जयंती पर सरकारी आयोजनों के बीच आदिवासी क्षेत्रों में सूखे की मार, रोजगार-पानी और मुआवजे की मांग को लेकर बड़वानी में प्रदर्शनदबंगों का कहर ट्रैक्टर चलाकर पक्के तूते उखाड़कर खेत पर फिर किया कब्जासिंगरौली: कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया औचक निरीक्षण।सेंधवा में महिला सुरक्षा पर दो बड़े सवाल! 17 वर्षीय नाबालिग को अब तक न्याय नहीं, दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पर दुष्कर्म का आरोप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारों के बीच उठेबड़वानी से जगन्नाथ धाम रामेश्वर धाम की 40 दिवसीय यात्रा पर निकले। सौन्दुल का कुमावत परिवार।[16/11, 6:16 pm] jitu: सूखा घोषित करने और जी राम जी योजना की वि संगतियों को लेकर आदिवासी दलित संगठन में बड़वानी कलेक्ट परिसर में दिया धरना। [16/11, 6:20 pm] jitu: मिशन ग्रीन कमांडबड़वानी में आज लगेगा युवा संगम रोजगार मेला युवाओं को मिलेगा रोजगार के सुनहरे अवसर ।रोजगार मेला 2026।
Bareillyउत्तर प्रदेशक्राइम

दबंगों का कहर ट्रैक्टर चलाकर पक्के तूते उखाड़कर खेत पर फिर किया कब्जा

दबंगों का कहर ट्रैक्टर चलाकर पक्के तूते उखाड़कर खेत पर फिर किया कब्जा आंवला (बरेली)। तहसील क्षेत्र के ग्राम ब्योंधन बुजुर्ग में प्रशासन द्वारा की गई पक्की तूताबंदी (मेढ़बंदी) को…

दबंगों का कहर ट्रैक्टर चलाकर पक्के तूते उखाड़कर खेत पर फिर किया कब्जा
WhatsApp Facebook

दबंगों का कहर ट्रैक्टर चलाकर पक्के तूते उखाड़कर खेत पर फिर किया कब्जा
आंवला (बरेली)। तहसील क्षेत्र के ग्राम ब्योंधन बुजुर्ग में प्रशासन द्वारा की गई पक्की तूताबंदी (मेढ़बंदी) को दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर ध्वस्त कर दिया और जमीन को फिर से जोतकर अपने खेत में मिला लिया।

पीड़ित ने इस संबंध में सोमवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आंवला को शिकायती पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सुभाषनगर (बरेली) की तिलक कॉलोनी निवासी वीरेश कुमार सक्सेना ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) आंवला के न्यायालय द्वारा ग्राम ब्योंधन बुजुर्ग स्थित गाटा संख्या 146 (सरिता श्रीवास्तव बनाम नरेश आदि) में 19 अगस्त 2026 को पक्की तूताबंदी का आदेश पारित किया गया था।

इस आदेश के अनुपालन में तहसीलदार आंवला ने 25 सितंबर 2026 को पुलिस बल की मौजूदगी में ब्योंधन खुर्द निवासी विपक्षी नरेश पुत्र राजाराम का अतिक्रमण हटवाकर मौके पर कब्जा दिलाया था और पक्के तूते लगवाकर मेढ़बंदी कराई थी। पीड़ित का आरोप है कि मेढ़बंदी के समय ही विपक्षी नरेश के पुत्र सुनील व सहयोगी गिरीश चन्द्र ने पुलिस व अधिकारियों के जाने के बाद खेत को दोबारा जोतने की धमकी दी थी।

सोमवार, 16 नवंबर को ग्रामीणों से सूचना मिली कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी तूताबंदी को ट्रैक्टर से जोतकर समाप्त कर दिया है और मौके पर लगे पक्के तूते भी गायब कर दिए हैं। पीड़ित वीरेश सक्सेना ने घटनास्थल के फोटोग्राफ और तूताबंदी आदेश की प्रतियों को साक्ष्य के रूप में संलग्न करते हुए एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है