चंडौस रामलीला में पहुंचे एसएसपी नीरज कुमार जादौन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
चंडौस (अलीगढ़)। नगर पंचायत चंडौस में आयोजित रामलीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने रामलीला स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रामलीला के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी के साथ करें। साथ ही, क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
रिपोर्ट: राजू खान चंडौस अलीगढ
