मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण कियादीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण किया
Bareillyउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

एसडीएम के कथित अभद्र बोल पर भड़के शिक्षक, तहसील में जोरदार हंगामा व नारेबाजी

एसडीएम के कथित अभद्र बोल पर भड़के शिक्षक, तहसील में जोरदार हंगामा व नारेबाजी कथित तौर पर 'भूखे-नंगे' कहने का आरोप, मौके पर पहुंचे एसडीएम और कोतवाल ने कराया शांत आंवला…

एसडीएम के कथित अभद्र बोल पर भड़के शिक्षक, तहसील में जोरदार हंगामा व नारेबाजी
Oplus_16908288
WhatsApp Facebook

एसडीएम के कथित अभद्र बोल पर भड़के शिक्षक, तहसील में जोरदार हंगामा व नारेबाजी
कथित तौर पर 'भूखे-नंगे' कहने का आरोप, मौके पर पहुंचे एसडीएम और कोतवाल ने कराया शांत
आंवला (बरेली)। तहसील आंवला में एसडीएम की कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा।

शिक्षकों का आरोप है कि एक मामले को लेकर जब वे पहुंचे, तो एसडीएम ने उनके लिए बेहद अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें कथित तौर पर 'भूखे-नंगे' और 'रोटी खाने चले आते हैं' कह दिया। इस टिप्पणी से आक्रोशित शिक्षकों ने तहसील परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि जिस शिक्षक समाज से पढ़कर और मार्गदर्शन लेकर व्यक्ति प्रशासनिक पदों तक पहुंचता है, उसी शिक्षक वर्ग का इस तरह सार्वजनिक अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि समाज के निर्माता कहे जाने वाले गुरुओं के लिए इस तरह की भाषा प्रशासनिक मर्यादा के सर्वथा विपरीत है।

परिसर में हंगामे और तीखी नारेबाजी की सूचना मिलते ही एसडीएम और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित शिक्षकों को वार्ता के लिए बुलाया और काफी देर तक समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

हालांकि, शिक्षक संघ ने साफ किया है कि यदि इस अमर्यादित व्यवहार पर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई और उच्चाधिकारियों द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।