त्योहारों से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्त
अलीगढ़।
आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अलीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में SSP अलीगढ़ ने थाना चण्डौस क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, मुख्य मार्गों और प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया। इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
SSP ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
त्योहारों पर शांति और सुरक्षा बनाए रखना अलीगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस की इस सक्रियता से असामाजिक तत्वों में सतर्कता और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने का संदेश दिया गया।
