विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवाद
मिर्जापुर। विंध्य सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल जी का स्वागत किया गया। इस दौरान युवाओं के साथ संवाद करते हुए उन्हें मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया—
“मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है।
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”
इस अवसर पर विंध्य सेना के ब्लॉक अध्यक्ष सिबू सिंह, डॉ. शिवम त्रिपाठी, आयुष सिंह, लाला सिंह, गौरव जायसवाल, रुद्र मोदनवाल, आयुष मोदनवाल, शिवा जी एवं रोहित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने सामाजिक एवं युवा हित से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।
