राजस्थान

उन्नयन समिति द्वारा संचालित सिलाई स्कूल प्रशिक्षण का शुभारंभ

दौसा/खबाराव जी (दीपक शर्मा बामनवास)  रविवार को राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (RKCL) एवं उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के सहयोग से उन्नयन समिति के द्वारा 26 गांव में सिलाई स्कूल के संचालन के लिए चयनित सिलाई स्कूल शिक्षिकाओं का 9 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया ।
जिसमें उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहनलाल, राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (RKCL) से विवेक शर्मा  और उन्नयन समिति से सचिव विजय पाराशर और मोतीलाल  तथा ग्रामीण विज्ञान सेवा संस्थान से सचिव दृगपाल सिंह व विजेंद्र सिंह, गजानंद उपस्थित रहे ।
यह कार्यक्रम महिलाओं के आजीविका को बढ़ाने के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जा रहा है ।
उद्घाटन की इस बेला में पंचायत समिति सदस्य  गीता के द्वारा फीता खोलकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर श्रीमती संजना, श्रीमाती शोभा और गांव के अतिथि गण उपस्थित रहे।
26 गांवों से आई महिलाएं अपने गांव में सिलाई स्कूल खोलेंगी और गांव की लड़कियों व मालाओं को सिलाई सिखाएंगी और पैसे कमाएंगी।

Show More
Back to top button