
बानसूर कस्बे के कालका माता मंदिर रोड़ स्थित खेल प्रशिक्षण केंद्र में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिजारा विधायक महंत बालकनाथ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।

महंत बालकनाथ ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल व शिक्षा दोनों में सक्रिय रहने की अपील की।
इस मौके पर आयोजक कृष्ण पहलवान, राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत, उत्तर अलवर भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, अंकुर दायमा, सज्जन मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
