A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने पर हुआ मुकदमा दर्ज

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा

कालपी (जालौन)

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसगायां से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उक्त मामले को लेकर पीड़ित पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक 30 जून 2026 को वह किसी काम से कालपी गया था, जबकि उसकी पत्नी घर के जानवर चराने के लिए गई थी। उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर थी। शाम करीब पांच बजे जब वह घर लौटा तो पुत्री घर पर नहीं मिली।

Related Articles

काफी तलाश करने के बाद गांव के लोगों ने बताया कि उसकी पुत्री को ग्राम सोहरापुर निवासी आरोपी सचिंद्र के साथ जाते हुए देखा गया था। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका।पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली कालपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला संवाददाता

गायत्री निषाद की कलम से

Show More
Back to top button