मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को विधिक, सामाजिक एवं  साइबर सुरक्षा विषयों पर किया गया जागरूक

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को विधिक, सामाजिक एवं  	साइबर सुरक्षा विषयों पर किया गया जागरूक
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा

थाना कोतवाली में भी छात्रों को भ्रमण कराया जाकर थाना कार्यप्रणाली से अगवत कराया गया।

 

आलीराजपुर

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा-बोध एवं न्याय तक पहुँच के प्रति समझ विकसित करने तथा पुलिस एवं समाज के मध्य विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को पीएम श्री स्‍कूल बोरखड उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान शिक्षा विभाग के मास्टर ट्रेनर्स श्री कन्‍हैया के द्वारा भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, विभिन्न विधिक प्रावधान, बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act), पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव (नारकोटिक्स) सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री टी0सी0 पंवार के द्वारा छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए महिला/बच्‍चीयों एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “पुलिस आमजन की मित्र है। उन्होंने छात्रों को किसी भी प्रकार के अपराध, साइबर धोखाधड़ी, महिला एवं बाल अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देंनें हेतु प्रेरित किया। साथही किसी भी प्रकार के नशे से दूरी व अपनें परिवार को भी इस हेतु प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहित किया ।

कार्यक्रम के समापन उपरांत छात्रों को पुलिस थाना अलीराजपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री टी0सी0 पंवार भ्रमण के दौरान उन्हें थाना की कार्यप्रणाली, शिकायत पंजीयन प्रक्रिया, डायल-112 सहित आपातकालीन पुलिस सेवाओं, अपराध नियंत्रण व्यवस्था, आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा किए जाने वाले दैनिक कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।