मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार लोकसभा क्षेत्र में रेल क्रांति का नया अध्यायबेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली में छात्राओं को दी सरस्वती साइकिल की सौगातशिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा पर विधायक रामकुमार टोप्पो का शिक्षकों ने जताया अभार, विधायक बोले- शिक्षकों की पंसद का बनेगा शिक्षक सदन,,,पुलिस बूथघर घर में pg बनानानालों का एक रूप न होनाहमीरपुर :12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसरथम नहीं रही बरसात धान फसल की बल्लेदिल्ली के हर क्षेत्र को नाला या कूड़ा घर बना दिया गयाहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार लोकसभा क्षेत्र में रेल क्रांति का नया अध्यायबेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली में छात्राओं को दी सरस्वती साइकिल की सौगातशिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा पर विधायक रामकुमार टोप्पो का शिक्षकों ने जताया अभार, विधायक बोले- शिक्षकों की पंसद का बनेगा शिक्षक सदन,,,पुलिस बूथघर घर में pg बनानानालों का एक रूप न होनाहमीरपुर :12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसरथम नहीं रही बरसात धान फसल की बल्लेदिल्ली के हर क्षेत्र को नाला या कूड़ा घर बना दिया गया
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :बीती रात दबंग ने युवक पर झोंके कई राउंड फायर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एचडीएफसी बैंक के सामने सरेआम फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ओर से…

हमीरपुर :बीती रात दबंग ने युवक पर झोंके कई राउंड फायर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एचडीएफसी बैंक के सामने सरेआम फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ओर से ईंट-पत्थर फेंके जाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी ओर एक युवक पिस्टल से कई राउंड फायर करता नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला युवक पंडित ट्रेडर्स कंपनी का मालिक है। विवाद के दौरान उसके द्वारा पिस्टल से फायरिंग किए जाने का आरोप है।

फायरिंग की घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो गया।

वायरल वीडियो में युवक खुलेआम पिस्टल से गोली चलाता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के साथ ही विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है। सरेआम फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।