मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में कक्षा 5वीं-8वीं की पालक गोष्ठी सम्पन्नसरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में संस्था प्रमुख प्राचार्य देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी को भावभीनी विदाईशासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय में उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजितदुर्घटना के बाद पुलिस चौकी प्रभारी के साथ मारपीट एवं सोने की चेन लूटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन बरामदहमीरपुर :अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफरग्राम झनकी साप्ताहिक बाजार में ईको वाहन से दुर्घटना के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेलजनसुनवाई में आवेदन लिए गए, समाधान पर सवाल भंडारगोंदी जलाशय मामले में समान नियम लागू करने और अधिकारियों की जवाबदेही की मांगअवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 2700 किलो महुआ लाहन नष्ट, 50 लीटर कच्ची शराब जब्त; चार प्रकरण दर्जजन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने किया कार्यक्रम का शुभारंसड़क सुरक्षा के लिए मोही घाट में किया जाएगा रि अलाइनमेंट , केवी जाने के लिए अंडरपास एवं देवखापा जाने हेतु अतिरिक्त लेन का किया जाएगा निर्माणसरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में कक्षा 5वीं-8वीं की पालक गोष्ठी सम्पन्नसरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में संस्था प्रमुख प्राचार्य देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी को भावभीनी विदाईशासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय में उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजितदुर्घटना के बाद पुलिस चौकी प्रभारी के साथ मारपीट एवं सोने की चेन लूटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन बरामदहमीरपुर :अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफरग्राम झनकी साप्ताहिक बाजार में ईको वाहन से दुर्घटना के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेलजनसुनवाई में आवेदन लिए गए, समाधान पर सवाल भंडारगोंदी जलाशय मामले में समान नियम लागू करने और अधिकारियों की जवाबदेही की मांगअवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 2700 किलो महुआ लाहन नष्ट, 50 लीटर कच्ची शराब जब्त; चार प्रकरण दर्जजन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने किया कार्यक्रम का शुभारंसड़क सुरक्षा के लिए मोही घाट में किया जाएगा रि अलाइनमेंट , केवी जाने के लिए अंडरपास एवं देवखापा जाने हेतु अतिरिक्त लेन का किया जाएगा निर्माण
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में कक्षा 5वीं-8वीं की पालक गोष्ठी सम्पन्न

डिंडोरी, 27 अक्टूबर 2026। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के पालकों की गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में तिलक बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष…

सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में कक्षा 5वीं-8वीं की पालक गोष्ठी सम्पन्न
WhatsApp Facebook

डिंडोरी, 27 अक्टूबर 2026। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के पालकों की गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में तिलक बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया, व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत, मंडला विभाग समन्वयक मनोजपुरी गोस्वामी, रयपुरा हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य आलोक जैन, समिति सदस्य संजय तिवारी, संस्था प्रधान देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय, आचार्य दीदियां तथा लगभग 200 पालक बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के समस्त पदाधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, वहीं उपस्थित पालकों का भी तिलक लगाकर आचार्य परिवार द्वारा सम्मान किया गया।

गोष्ठी में पालकों ने भैया-बहिनों की शैक्षिक प्रगति को लेकर अपने विचार रखे। आचार्य परिवार ने नई शिक्षा नीति, प्रोजेक्ट कार्य एवं एलएम पद्धति के माध्यम से शिक्षण को अधिक रुचिकर बनाने का आश्वासन दिया। भैया-बहिनों के लिए दैनिक समय-सारणी बनाकर नियमित स्वाध्याय पर जोर देने, त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की जानकारी देने तथा समिति सदस्य संजय तिवारी द्वारा मोबाइल फोन के लाभ-हानि पर मार्गदर्शन देने पर विशेष चर्चा हुई।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय ने किया।