संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
भंदारगोंदी (पांढुर्णा)। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2026 की परीक्षा में ग्राम भंदारगोंदी निवासी अक्षय गणेश अंबुलकर का चयन हुआ है। कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से मिली इस सफलता पर पूरे गांव सहित जिला पांढुर्णा के मांग समाज में खुशी की लहर छा गई है।
भजन मंडल के लोकप्रिय गायक
अक्षय अंबुलकर ग्राम भंदारगोंदी के राजे छत्रपति भजन मंडल के सक्रिय सदस्य हैं और एक अच्छे गायक के साथ-साथ एक अच्छे व्यक्ति के रूप में भी जाने जाते हैं। भजन मंडल के साथ उन्होंने कई जगहों पर कार्यक्रम किए हैं, जहाँ श्रोताओं ने उनके भजनों को खूब पसंद किया।
युवाओं के लिए प्रेरणा
चयन की खबर मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों, भजन मंडल के साथियों और समाजबंधुओं ने उन्हें बधाई दी। समाज के वरिष्ठजनों का कहना है कि अक्षय की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। समाजबंधुओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएँ और जीवन में खूब तरक्की करें।
