गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी 27अक्टूबर2026
डिंडोरी। शासकीय पीएम श्री चंद्रविजय महाविद्यालय में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.
मनोज पाण्डे एवं जिला नोडल अधिकारी (आरकेएसके) व डीएचओ -2 डॉ. जयश्रीं मरावी के मार्गदर्शन में हेल्थ स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन महाविद्याल प्राचार्य डॉ. अमर सिंह एवं डॉ.पार्वती कुशराम के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. अमीर खान के द्वारा किया गया।
प्रो. अमीर खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि परोपकार करने से हमें आंतरिक खुशी की प्राप्ति होती है।
कार्यशाला में जिला क्षय रोग क्षत्रपति सिंह ने एनीमिया स्क्रीनिंग एवं सिकल सेल के लक्षण एवं समस्याएं के बारे में सभी को अवगत कराया गया कि यह एक वंशानुगत बीमारी है इसको रोकने के लिए जिस तरह हम शादी के समय कुंडली मिलते है उसी तरह सिकल सेल की रिपोर्ट भी शादी से पूर्व मिलना चाहिए तथा फिजिकल एक्टिविटी योग व्यायाम के बारे विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया उन्होंने सिकल सेल के उपचार के बारे में सभी विद्यार्थियों को बताया। कार्यशाला में सभी का विद्यार्थियों के स्क्रीनिंग किए गए।
मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से रजनी मरावी द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी साझा किया गया
वही, महाविद्यालय के उमंग हेल्थ एंड वेलनेस नोडल अधिकारी डॉ. अमीर खान ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक रहना चाहिए।
क्योंकि, पूरे जीवन काल में व्यक्ति कभी न कभी बीमार होता है, कही न कही हम सबको स्वास्थ्य सेवाओ की आवश्यकता होती है। इसलिए स्वास्थ्य से जुड़ी इस कार्यशाला की महत्वता की समझिए और कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थी अपना योगदान दे।
जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक ओम प्रकाश उरैती ने उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम की गतिविधियों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में परामर्शदाता गौरी शंकर बर्मन ने उमंग स्वास्थ्य क्लीनिक के अंतर्गत प्रदाय किए जाने वाले 14 प्रकार सेवाएं की विस्तारपूर्वक जानकारी से विद्यार्थियों से साझा की।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को पोषण के बारे विस्तारपूर्वक बताया साथ ही मनहित एप्प की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 तथा उमंग हेल्प लाइन नंबर 14425 एवं जस्ट आस्क चैट बोट के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
कार्यशाला में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषिकेश सिंह डॉ हर्षवर्धन सिंह सीएचओ जानकी चंद्रा, दुर्गेशनंदनी आरती सिन्द्राम के द्वारा छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।परामर्शदाता गौरी शंकर बर्मन एवं गुलफिसा बेगम का विशेष सहयोग रहा
