मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में कक्षा 5वीं-8वीं की पालक गोष्ठी सम्पन्नसरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में संस्था प्रमुख प्राचार्य देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी को भावभीनी विदाईशासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय में उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजितदुर्घटना के बाद पुलिस चौकी प्रभारी के साथ मारपीट एवं सोने की चेन लूटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन बरामदहमीरपुर :अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफरग्राम झनकी साप्ताहिक बाजार में ईको वाहन से दुर्घटना के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेलजनसुनवाई में आवेदन लिए गए, समाधान पर सवाल भंडारगोंदी जलाशय मामले में समान नियम लागू करने और अधिकारियों की जवाबदेही की मांगअवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 2700 किलो महुआ लाहन नष्ट, 50 लीटर कच्ची शराब जब्त; चार प्रकरण दर्जजन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने किया कार्यक्रम का शुभारंसड़क सुरक्षा के लिए मोही घाट में किया जाएगा रि अलाइनमेंट , केवी जाने के लिए अंडरपास एवं देवखापा जाने हेतु अतिरिक्त लेन का किया जाएगा निर्माणसरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में कक्षा 5वीं-8वीं की पालक गोष्ठी सम्पन्नसरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में संस्था प्रमुख प्राचार्य देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी को भावभीनी विदाईशासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय में उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजितदुर्घटना के बाद पुलिस चौकी प्रभारी के साथ मारपीट एवं सोने की चेन लूटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन बरामदहमीरपुर :अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफरग्राम झनकी साप्ताहिक बाजार में ईको वाहन से दुर्घटना के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेलजनसुनवाई में आवेदन लिए गए, समाधान पर सवाल भंडारगोंदी जलाशय मामले में समान नियम लागू करने और अधिकारियों की जवाबदेही की मांगअवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 2700 किलो महुआ लाहन नष्ट, 50 लीटर कच्ची शराब जब्त; चार प्रकरण दर्जजन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने किया कार्यक्रम का शुभारंसड़क सुरक्षा के लिए मोही घाट में किया जाएगा रि अलाइनमेंट , केवी जाने के लिए अंडरपास एवं देवखापा जाने हेतु अतिरिक्त लेन का किया जाएगा निर्माण
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने किया कार्यक्रम का शुभारं

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा, 27 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, पांढुर्णा में मध्यप्रदेश पुलिस विभाग एवं…

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने किया कार्यक्रम का शुभारं
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, 27 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, पांढुर्णा में मध्यप्रदेश पुलिस विभाग एवं मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, नागरिक अधिकारों, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक कर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, महिला सेल प्रभारी श्रीमती संध्या सक्सेना, निरीक्षक एवं कंट्रोल रूम प्रभारी सुश्री आकांक्षा सहारे, यातायात प्रभारी श्रीमती स्नेहा वाघमारे, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री अखिलेश हिंगवे तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शहनाज खान द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कानून, डिजिटल सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि युवा सजग होकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकें।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ब्लैकमेलिंग एवं ऑनलाइन ठगी जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों के उत्तर उदाहरणों के माध्यम से देते हुए डिजिटल माध्यमों के उपयोग में सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शहनाज खान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जन सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन का विषय नहीं है, बल्कि यह एक सुरक्षित, सजग एवं संवेदनशील समाज के निर्माण की नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने तथा जन सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। साथ ही 27 से 31 अक्टूबर तक महाविद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी।

महिला सेल प्रभारी श्रीमती संध्या सक्सेना ने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। निरीक्षक एवं कंट्रोल रूम प्रभारी सुश्री आकांक्षा सहारे तथा यातायात प्रभारी श्रीमती स्नेहा वाघमारे ने भी जन सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री अखिलेश हिंगवे ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों, उनसे बचाव के उपायों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और ऑनलाइन गतिविधियों में सावधानी बरतने के महत्व पर प्रकाश डाला।