मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में कक्षा 5वीं-8वीं की पालक गोष्ठी सम्पन्नसरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में संस्था प्रमुख प्राचार्य देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी को भावभीनी विदाईशासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय में उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजितदुर्घटना के बाद पुलिस चौकी प्रभारी के साथ मारपीट एवं सोने की चेन लूटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन बरामदहमीरपुर :अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफरग्राम झनकी साप्ताहिक बाजार में ईको वाहन से दुर्घटना के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेलजनसुनवाई में आवेदन लिए गए, समाधान पर सवाल भंडारगोंदी जलाशय मामले में समान नियम लागू करने और अधिकारियों की जवाबदेही की मांगअवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 2700 किलो महुआ लाहन नष्ट, 50 लीटर कच्ची शराब जब्त; चार प्रकरण दर्जजन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने किया कार्यक्रम का शुभारंसड़क सुरक्षा के लिए मोही घाट में किया जाएगा रि अलाइनमेंट , केवी जाने के लिए अंडरपास एवं देवखापा जाने हेतु अतिरिक्त लेन का किया जाएगा निर्माणसरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में कक्षा 5वीं-8वीं की पालक गोष्ठी सम्पन्नसरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में संस्था प्रमुख प्राचार्य देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी को भावभीनी विदाईशासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय में उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजितदुर्घटना के बाद पुलिस चौकी प्रभारी के साथ मारपीट एवं सोने की चेन लूटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन बरामदहमीरपुर :अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफरग्राम झनकी साप्ताहिक बाजार में ईको वाहन से दुर्घटना के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेलजनसुनवाई में आवेदन लिए गए, समाधान पर सवाल भंडारगोंदी जलाशय मामले में समान नियम लागू करने और अधिकारियों की जवाबदेही की मांगअवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 2700 किलो महुआ लाहन नष्ट, 50 लीटर कच्ची शराब जब्त; चार प्रकरण दर्जजन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने किया कार्यक्रम का शुभारंसड़क सुरक्षा के लिए मोही घाट में किया जाएगा रि अलाइनमेंट , केवी जाने के लिए अंडरपास एवं देवखापा जाने हेतु अतिरिक्त लेन का किया जाएगा निर्माण
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

सड़क सुरक्षा के लिए मोही घाट में किया जाएगा रि अलाइनमेंट , केवी जाने के लिए अंडरपास एवं देवखापा जाने हेतु अतिरिक्त लेन का किया जाएगा निर्माण

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा, 27 अक्टूबर 2026। आज सड़क सुरक्षा की बैठक कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न…

सड़क सुरक्षा के लिए मोही घाट में किया जाएगा रि अलाइनमेंट , केवी जाने के लिए अंडरपास एवं देवखापा जाने हेतु अतिरिक्त लेन का किया जाएगा निर्माण
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, 27 अक्टूबर 2026। आज सड़क सुरक्षा की बैठक कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई है। बैठक में मोही घाट सहित जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने, सड़क सुधार, यातायात नियंत्रण एवं जनजागरूकता बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में मोही घाट पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को नागपुर से भोपाल जाने वाले मार्ग पर प्रस्तावित सड़क पुनर्संरेखण (री-अलाइनमेंट) के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिया कहा गया है।

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में गति नियंत्रण पर जोर

बैठक में दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड डिटेक्शन सिस्टम लगाने तथा निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिले में यातायात नियमों के पालन एवं प्रभावी निगरानी के लिए इंटरसेप्टर वाहन की मांग की गई है
मोही घाट सहित अन्य ब्लैक स्पॉट पर अनियमित रूप से खड़े यात्री वाहनों और बसों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही बसों को खड़ा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही यात्री बसों की फिटनेस, परमिट एवं लाइसेंस सहित आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच करने पर जोर दिया गया।

सड़क एवं यातायात व्यवस्था में सुधार के निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग-47 पर पांढुर्णा जिले की सीमा में प्राथमिकता के आधार पर अंडरपास निर्माण की कार्यवाही करने तथा केंद्रीय विद्यालय से परसोड़ी मार्ग पर अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। पांढुर्णा बायपास के नागपुर एवं भोपाल मार्ग पर आरओबी अथवा आरयूबी निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने पर भी चर्चा हुई। शहर में बसों एवं ऑटो के अनावश्यक रूप से खड़े रहने से उत्पन्न यातायात बाधा को दूर करने के लिए भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

भारी वाहनों के प्रवेश एवं नए बस स्टैंड पर चर्चा

पांढुर्णा शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश से उत्पन्न दुर्घटना की आशंका को देखते हुए निर्धारित समय में प्रवेश प्रतिबंध तथा व्यापारिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यातायात को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त शहर के सघन क्षेत्र में स्थित वर्तमान बस स्टैंड के स्थान पर नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए उपयुक्त निजी भूमि, आवश्यक सुविधाओं एवं कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश नगर पालिका को दिए गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग-547 पर अतिक्रमण हटाने, राजमार्ग की सीमा स्पष्ट करने के लिए संकेतक लगाने तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में एन एच 47 के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा देवखापा जाने के लिए अतिरिक्त लेन बनाने , केवी जाने हेतु अंडरपास बनाने की कार्यवाही स्वीकृत होकर जल्द की कार्य शुरू करने की कार्यवाही की जाएगी। बैठक के अंत में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का साहित अधिकारी उपस्थित रहे हैं ।