मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जमीन का हिस्सा बराबर नहीं मिलने से कलयुगी पुत्र ने की थी पिता की हत्या,

जमीन का हिस्सा बराबर नहीं मिलने से कलयुगी पुत्र ने की थी पिता की हत्या,
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा संवादाता

आरोपी को आजीवन कारावास

चिन्हित श्रेणी के प्रकरण में उत्‍कृष्‍ट अनुसंधान आधार पर हुई सजायाबी

 

अलीराजपुर पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर प्रकरण में प्रभावी एवं वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए आरोपी को न्यायालय से कठोर सजा दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।प्रकरण के अनुसार आरोपी कलमसिंह पिता भारतीय रावत, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम रामसिंह की चौकी, झुगरिया मोवड़ा फलिया, थाना आलीराजपुर द्वारा दिनांक 19 नवंबर 2025 को अपने पिता भारतीय रावत, उम्र 57 वर्ष की हत्या कर दी गई थी। आरोपी अपने पिता द्वारा उसे जमीन का हिस्सा बराबर नहीं दिए जाने की बात से नाराज था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने घटना दिनांक को अपने पिता पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।घटना के संबंध में थाना आलीराजपुर पर अपराध क्रमांक 500/2025, धारा 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्यों को संकलित करते हुए गवाहों के कथन एवं अन्य आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।उक्त प्रकरण का अनुसंधान निरीक्षक सोनू सितोले द्वारा किया गया। उनके द्वारा प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण करते हुए प्रभावी अनुसंधान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित करने योग्य साक्ष्य संकलित कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया।प्रकरण की सुनवाई माननीय द्वितीय अपर सत्र न्‍यायालय आलीराजपुर मे हुई। माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण में प्रस्तुत साक्ष्यों एवं अभियोजन द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के आधार पर आरोपी कलमसिंह को दोषसिद्ध पाया गया तथा उसे आजीवन कारावास एवं 10,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। न्यायालय द्वारा उक्त निर्णय 10 अगस्त 2026 को पारित किया गया।इस प्रकरण में आरोपी को कठोर सजा दिलाने में थाना आलीराजपुर पुलिस एवं विवेचक निरीक्षक सोनू सितोले द्वारा किए गए प्रभावी अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक जिला अलीराजपुर रघुवंश सिंह भदोरिया द्वारा कहा गया कि अलीराजपुर पुलिस द्वारा गंभीर एवं जघन्य अपराधों में त्वरित एवं निष्पक्ष अनुसंधान करते हुए आरोपियों को न्यायालय से कठोर सजा दिलाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है