
बिलासपुर अटल आवास में पुलिस ने एक मजदूर के घर से 14 लाख रुपए नगद किए बरामद मामले कि जांच जारी
बिलासपुर में एक मजदूर के साधारण से घर से 14 लाख रुपये कैश मिलने के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पूछताछ में मजदूर ने पुलिस को बताया कि सारे रुपए उसकी पत्नी ने लाए गए थे। पुलिस ने विजेंद्र बैस को गिरफ्तार कर पत्नी की तलाश शुरू कर दी है। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी आम और साधारण रही है। ऐसे में 14 लाख कैश मिलना कई नए सवाल पैदा कर रहा है क्या रकम किसी अवैध गतिविधि से जुड़ी है? क्या महिला किसी और के लिए पैसे रख रही थी? या फिर परिवार के भीतर कोई बड़ा आर्थिक राज छुपा था फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।