A2Z सभी खबर सभी जिले की

अब विद्यार्थियों की जवाबदारी है कि वह मन लगाकर पढ़ाई करे

पीएम श्री हाई स्कूल बड़वानी में राज्यसभा एवं लोकसभा सांसद द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण

 

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 

Related Articles

मनावर। पीएम श्री हाई स्कूल बड़वानी में शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल एवं कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा कक्षा नवी में अध्यनरत 91 विद्यार्थियों को शासन की योजनान्तर्गत निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सांसद द्वय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा विद्यार्थियों के अध्ययन में किसी प्रकार की बाधा ना आए इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र ऐसे विद्यार्थी जिनका घर शाला से 3 किलोमीटर दूरी पर है, उन्हे शासन की योजनान्तर्गत निःशुल्क साइकिल का वितरण किया जा रहा है।

अब विद्यार्थियों की जवाबदारी है कि वह मन लगाकर पढ़ाई करते हुए अपने देश, प्रदेश एवं माता-पिता का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत ठीकरी अध्यक्ष मनोहर सिंह अवास्या, पाटी अध्यक्ष थानसिंह सस्ते, बड़वानी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू पटेल, जनपद पंचायत बड़वानी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूपेंद्र गोयल, सांसद प्रतिनिधि मिथुन यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, संस्था प्राचार्य संतोष मिश्रा एवं शाला के शिक्षण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!