A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान

 

जमशेदपुर।

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित किए।

जन शिकायत निवारण दिवस में भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, दुकान आवंटन, राशन वितरण, रोजगार, पेंशन भुगतान, सड़क निर्माण, पारिवारिक विवाद, विद्यालयों की फीस तथा लंबित विपत्रों के भुगतान से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।

Related Articles

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने सभी आवेदनों को क्रमवार सुनते हुए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया, जिससे नागरिकों को तत्काल राहत मिली।

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने बताया कि विभागीय समीक्षा बैठकों में जन शिकायत से जुड़े आवेदनों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

Report: Anand Kishor

Akhand Bharat News (Bureau Chief)

All India Media Association (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!