मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :जिले भर में रही तिरंगा यात्रा की धूम, देशभक्ति के रंग में डूबा हमीरपुर

हमीरपुर :जिले भर में रही तिरंगा यात्रा की धूम, देशभक्ति के रंग में डूबा हमीरपुर
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्राओं की धूम रही। हमीरपुर मुख्यालय में आंबेडकर पार्क से शहीद पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। लोगों ने जगह-जगह बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए यात्रा का स्वागत किया। पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

मौदहा में भी निकली तिरंगा यात्रा

मौदहा कस्बे में स्कूली छात्रों ने नेशनल चौराहा से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा मुख्य मार्ग और तहसील रोड होते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां छात्रों ने शहीदों को नमन किया। इसके बाद यात्रा का समापन हुआ।

राठ में भी दिखा देशभक्ति का जज्बा

नगर राठ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्वामी ब्रह्मानंद जी की समाधि स्थल से रामलीला मैदान तक तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ महिला और पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निकली तिरंगा यात्राओं में लोगों का उत्साह और तिरंगे के प्रति समर्पण देखने को मिला।