
जमशेदपुर।
नगर निगम निर्वाचन 2026 के तहत महापौर, अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पदों के लिए नाम निर्देशन वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 91/2026 (दिनांक 6 फरवरी 2026) के अनुसार विभिन्न नगर निकायों में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने की जानकारी साझा की गई।
मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन वापस नहीं लिया गया। वहीं वार्ड पार्षद पद के अंतर्गत वार्ड संख्या 01 से अनीता महतो, वार्ड संख्या 02 से मो. जावेद मंसूर, वार्ड संख्या 09 से नितू सिंह, वार्ड संख्या 16 से हरिश चंद्र तामसोय तथा वार्ड संख्या 18 से मोहम्मद नदीम अख्तर मैदान में बने हुए हैं। जबकि वार्ड संख्या 33 से संजीत कुमार शर्मा ने अपना नाम निर्देशन वापस ले लिया।
जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए नूतन सिंह चुनावी मैदान में बने हुए हैं। वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 04 से मधुरेश बाजपेयी एवं वार्ड संख्या 13 से तरनुम निशा उम्मीदवार हैं। वहीं वार्ड संख्या 16 से पायल कुमार, ध्रुप कुमार रजक एवं विजय कुमार रजक ने अपना नाम निर्देशन वापस ले लिया है।
चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कोई भी अभ्यर्थी नहीं है। वार्ड पार्षद पद के अंतर्गत वार्ड संख्या 02 से सुलेखा रानी दास उम्मीदवार बनी हुई हैं, जबकि वार्ड संख्या 09 से तानिया असगर ने नाम निर्देशन वापस ले लिया।
नाम निर्देशन वापसी के बाद अब चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है और कई वार्डों में मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है।
रिपोर्ट: आनंद किशोर
अखंड भारत न्यूज़ (ब्यूरो चीफ)
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)