
लगभग 13 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने चोरी

जहानाबाद। जिले के के भेलावार थाना क्षेत्र स्थित हाटी मोड़ पर एक ज्वेलरी दुकान से चोरों ने लगभग 13 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
पीड़ित दुकानदार पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार रात को उन्होंने अपनी दुकान बंद की थी। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें दुकान का शटर टूटा होने की जानकारी दी। दुकान पहुंचने पर पंकज ने देखा कि तिजोरी और काउंटर के ताले टूटे हुए थे, और अंदर रखे सभी कीमती जेवरात गायब थे। उनके अनुसार, कुल 13 लाख रुपये के गहनों की चोरी हुई है।
चोरी की सूचना मिलते ही भेलावर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।
भेलावर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार से इस संबंध में आवेदन प्राप्त हो गया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।