मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दिवाली पर किसानों के लिए बड़ा तोहफा! आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त; 9.34 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ।राजेश कुमार जेके लैक्शन सुंदरबनी दीपावली से पहले सुंदरबनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, फूड सेफ्टी ऑफिसर जावेद इकबाल चौधरी ने टीम सहित दुकानों का किया औचक निरीक्षण सुंद🌧️ बारिश से किसानों को मिली राहत, रबी फसलों की बुवाई के लिए मौसम अनुकूलजिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मानबिना खाद्य पंजीयन संचालित सुपरमार्केट बंद, खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए 9 नमूने,अस्वच्छता मिलने पर सुधार सूचना नोटिस जारीਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤੀ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ, ਨਿਗਮ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਡਿਊਟੀ ਨਿਭਾਉਣ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਬਟਾਲਾ, 29 ਅਕਤੂਬਰ ( ਸੁਭਾਸ਼ ਸਹਿਗਲ) — ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਹਫ਼ਤੇ ਤਹਿਤ ਨਗਰ ਨਿਗਮसीतापुर को मिली बड़ी सौगात: NH-43 फोरलेन सड़क का शिलान्यास, विधायक रामकुमार टोप्पो की मेहनत लाई रंग,,,चंद्रा साहित्य परिषद के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बने आनंद सिंह अन्ना।पूंछ, 29 अक्टूबर: भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला को जारी रखते हुए, जिला पुलिस पूंछ ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलहमीरपुर :ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: डीएम,दीपावली पर ग्रीन पटाखों और शुद्ध मिठाइयों की बिक्री पर जोरदिवाली पर किसानों के लिए बड़ा तोहफा! आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त; 9.34 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ।राजेश कुमार जेके लैक्शन सुंदरबनी दीपावली से पहले सुंदरबनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, फूड सेफ्टी ऑफिसर जावेद इकबाल चौधरी ने टीम सहित दुकानों का किया औचक निरीक्षण सुंद🌧️ बारिश से किसानों को मिली राहत, रबी फसलों की बुवाई के लिए मौसम अनुकूलजिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मानबिना खाद्य पंजीयन संचालित सुपरमार्केट बंद, खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए 9 नमूने,अस्वच्छता मिलने पर सुधार सूचना नोटिस जारीਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤੀ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ, ਨਿਗਮ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਡਿਊਟੀ ਨਿਭਾਉਣ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਬਟਾਲਾ, 29 ਅਕਤੂਬਰ ( ਸੁਭਾਸ਼ ਸਹਿਗਲ) — ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਹਫ਼ਤੇ ਤਹਿਤ ਨਗਰ ਨਿਗਮसीतापुर को मिली बड़ी सौगात: NH-43 फोरलेन सड़क का शिलान्यास, विधायक रामकुमार टोप्पो की मेहनत लाई रंग,,,चंद्रा साहित्य परिषद के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बने आनंद सिंह अन्ना।पूंछ, 29 अक्टूबर: भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला को जारी रखते हुए, जिला पुलिस पूंछ ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलहमीरपुर :ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: डीएम,दीपावली पर ग्रीन पटाखों और शुद्ध मिठाइयों की बिक्री पर जोर
Hamirpurउत्तर प्रदेशव्यापार

हमीरपुर :ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: डीएम,दीपावली पर ग्रीन पटाखों और शुद्ध मिठाइयों की बिक्री पर जोर

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में कर अधिवक्ता संघ और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में…

हमीरपुर :ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: डीएम,दीपावली पर ग्रीन पटाखों और शुद्ध मिठाइयों की बिक्री पर जोर
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को डॉ.

एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में कर अधिवक्ता संघ और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ अधिक से अधिक व्यापारियों तक पहुंचाने तथा दीपावली पर्व पर पर्यावरण संरक्षण, खाद्य पदार्थों की शुद्धता और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में सहायक आयुक्त राज्य कर दीपक कुमार सिंह ने ब्याज माफी योजना-2026 की जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक के संचित बकायों के निस्तारण के लिए लागू इस योजना के तहत निर्धारित शर्तों और पात्रता के अनुसार बकाया कर जमा करने पर ब्याज एवं अर्थदंड में छूट का लाभ मिल सकता है। उन्होंने व्यापारियों से राज्य कर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट comtax.up.nic.in पर योजना की शर्तें देखकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की।

जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कर अधिवक्ता संघ और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के व्यापारियों को योजना की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यापारी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने व्यापारियों से आवश्यक अभिलेख एवं कागजात अद्यतन रखने और नियमानुसार व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने की भी अपील की।

दीपावली के मद्देनजर जिलाधिकारी ने पटाखा विक्रेताओं से निर्धारित नियमों के अनुसार अनुमन्य ग्रीन पटाखों की बिक्री करने तथा अत्यधिक ध्वनि और वायु प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि पटाखों का धुआं और तेज आवाज आमजन के स्वास्थ्य के साथ पशु-पक्षियों के लिए भी नुकसानदायक है।

इसलिए त्योहार पर पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। खाद्य पदार्थों, मिठाइयों और मावे की गुणवत्ता को लेकर भी जिलाधिकारी ने व्यापारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने दुकानों एवं मिठाई निर्माण स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और मिलावटखोरी से दूर रहने की अपील की। साथ ही मिठाइयों पर नियमानुसार निर्माण एवं उपयोग की अंतिम तिथि संबंधी जानकारी अंकित करने पर जोर दिया, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, सूचना अधिकारी सतीश कुमार, कर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा, महामंत्री सुभान खान, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष केजी अग्रवाल, मौदहा नगर अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, हमीरपुर नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, राठ नगर अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता सहित उमाशंकर गुप्ता, अंकित ओमर, महेश कुमार, रोहित गुप्ता समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारी और कर अधिवक्ता उपस्थित रहे।