मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :बाल सुरक्षा का संदेश लेकर राठ पहुंचा POCSO जागरूकता अभियान

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती…

हमीरपुर :बाल सुरक्षा का संदेश लेकर राठ पहुंचा POCSO जागरूकता अभियान
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में संचालित POCSO जागरूकता अभियान के पांचवें दिन आज 30 सितम्बर, 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राठ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, राठ श्री शिवेंद्र मिश्रा, सिविल जज जूनियर डिवीजन, राठ श्री पंकज कुशवाहा तथा तहसीलदार राठ श्री दिलीप कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के विधिक अधिकारों, बाल यौन शोषण से सुरक्षा, अच्छे एवं बुरे स्पर्श की पहचान तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति में सहायता प्राप्त करने के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून में विशेष प्रावधान किए गए हैं तथा किसी भी अनुचित घटना की स्थिति में भयभीत होने के बजाय तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शिवेंद्र मिश्रा एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री पंकज कुशवाहा द्वारा छात्राओं को POCSO अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों तथा बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा जागरूकता ही ऐसे अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से श्री सफवान अहमद एवं श्री लियाकत अली, पीएलवी श्री नीरज विश्वकर्मा एवं श्री पवन कुमार द्वारा भी बाल संरक्षण, विधिक सहायता एवं उपलब्ध सहायता तंत्र के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। एएचटीयू थानाध्यक्ष श्री राकेश यादव ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा, पुलिस की भूमिका तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा कनौजिया द्वारा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शिवेंद्र मिश्रा, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री पंकज कुशवाहा एवं तहसीलदार राठ श्री दिलीप कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को POCSO Act, 2012 के प्रति जागरूक करना, उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देना तथा बाल यौन अपराधों से सुरक्षा हेतु उपलब्ध विधिक एवं संस्थागत सहायता तंत्र से अवगत कराना रहा।