कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोलकाता के श्वेताम्बर जैन समाज की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली परंपरा भगवान श्री धर्मनाथ प्रभु की भव्य सवारी इस वर्ष अपने 213वें वर्ष में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई।
सवारी का शुभारंभ तुलापट्टी स्थित श्री जैन श्वेताम्बर पंचायती मंदिर से हुआ। यहां से भगवान श्री धर्मनाथ प्रभु की भव्य सवारी पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों एवं भक्तिमय वातावरण के बीच माणिकतल्ला स्थित जैन दादाबाड़ी के लिए रवाना हुई।
इस ऐतिहासिक सवारी का सबसे प्रमुख आकर्षण सबसे आगे चल रहा 32 फुट ऊंचा भव्य इंद्रध्वज रहा, जिसने सवारी की शोभा को विशेष रूप से बढ़ाया। इसके साथ ही सवारी के दौरान अनेक आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया।
इस ऐतिहासिक सवारी में अगणित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कोलकाता एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी इस पावन अवसर पर सम्मिलित हुए। विभिन्न जैन संस्थाओं, धार्मिक
