(Distt. Police Poonch) की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत जिला मुख्यालय पर "रन फॉर यूनिटी" (Run for Unity) का आयोजन किया गया। यह दौड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर जॉगर्स पार्क तक गई और वापस स्टेडियम में आकर समाप्त हुई। इस आयोजन में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों, कोचों और अन्य लोगों ने भाग लिया।
राजेश कुमार पूंछ
इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के बीच भाईरारे का संदेश फैलाना और यह महसूस कराना है कि हम सब एक हैं।
हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी-अपनी भूमिका निभानी है, जो सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे हमारे राष्ट्रीय नायकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने एक संयुक्त और जीवंत भारत का सपना देखा था। अंत में, प्रतिभागियों को जलपान (रिफ्रेशमेंट) वितरित किया गया।
