मौदहा हमीरपुर। संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान महर्षि बाल्मीकि जयंती पर कस्बे में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसका आयोजन भारतीय बाल्मीकि अम्बेडकर सामाजिक विकास सेवा संस्था की ओर से किया गया।
शोभायात्रा में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सोमवार दोपहर बाद कस्बे के अम्बेडकर पार्क रहमानिया कालेज के पीछे से भारतीय बाल्मीकि अम्बेडकर सामाजिक विकास सेवा संस्था की ओर से महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।जो मलीकुआं चौराहा, उपरौस, थाना चौराहा, नेशनल चौराहा, गुडाही बाजार, देवी चौराहा, कांजी हाउस होकर सूफी नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में सम्पन्न हुआ।जिसमे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की झांकी के साथ भारतीय संविधान और अन्य महापुरुषों की झांकियां तथा डीजे की धुन में थिरकते युवा आकर्षण का केंद्र रहे।
शोभायात्रा में उमडने वाली भीड़ और बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए शोभायात्रा के आगे पीछे भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।कार्यक्रम का आयोजन विकास मधुपिया और शोभायात्रा की अध्यक्षता सम्राट बाल्मीकि ने की। जबकि परमहंस बाल्मीकि ने फीता काटकर शोभायात्रा का आरंभ किया।
इस दौरान उमाशंकर मधुपिया, संदीप बाल्मीकि, चांद बाघमारे, एड. समर्पण मघुपिया, प्रदीप बाल्मीकि, विराट बाल्मीकि, रवि बाल्मीकि सहित सैकड़ों महिलाओं, युवतियों और युवाओं ने भाग लिया।
