संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, 26 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा की प्राचार्य डॉ.
शहनाज खान के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शहनाज खान ने विद्यार्थियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सेवा भावना के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व छात्र श्याम दलवी ने विद्यार्थियों के साथ प्रेरक कहानियां साझा कीं।
सोनम देशमुख ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। कु.
हेमपुष्पा भांगे, चेतना पराडकर, जागृति चातरकर, मानशी बाकरे, गौरव कवाड़ेती एवं तनिशा खापरे ने छत्तीसगढ़ी एवं आदिवासी लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री भोजराज कराले ने किया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं आभार प्रदर्शन प्रो. शीतल गुजरे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. एल.एल.
राऊत, डॉ. नंदकिशोर पवार, प्रो.
कीर्ति सलामे, डॉ. प्रजेन्द्र रघुवंशी, डॉ.
कैलाश गोन्हारे, डॉ. अमानुतुल्लाह मंसूरी, प्रो.
पवन कुमार कोडापे, डॉ. अनिल पिंपलकर, जितेंद्र डोहरे, सोनम गिरारे, श्रद्धा दलवी, दीदी साहू, हर्षाली भद्रे सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
