संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम माय भारत पांढुर्णा के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल अम्बाड़ा में निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर समाजसेवी श्री राहुल पठाड़े, प्रभारी प्राचार्य श्री शिवशंकर मेटकर उ.मा.शि. श्री भूषण खन्ना, प्रा. शी. श्री सुभाष उईके शिक्षक श्री घनश्याम गोयते श्री विकाश कुमार धान्डोले श्री रामनाथ चौरे श्री सुमर सरियाम एवं माय भारत वॉलंटियर देवांग पाठे सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं महापुरुषों के विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
