रिपोर्टर विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के इंदिरा नगर, चितईपुर स्थित कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी0 कवि राम नरेश 'नरेश' ने काशी के वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह अन्ना को परिषद का राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि इंजी0 राम नरेश "नरेश" और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ कैलाश सिंह विकास द्वारा आनंद सिंह अन्ना के 57 वें जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर एवं अंग वस्त्रम् और स्मृति भेंटकर बधाई देते हुए उनको सतायु, स्वस्थ और साहसी जीवन के लिये उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनायें दी। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ कैलाश सिंह विकास ने निर्भीक पत्रकारिता के लिये अपनी पहचान बना चुके आनंद सिंह अन्ना के जन्म दिन पर कहा कि अन्ना की कार्य क्षमता एवं पत्रकारिता दक्षता में निरंतर अभिवृद्वि हो और बाबा भोले नाथ की असीम अनुकंपा उन पर सदा बनी रहे।
