राजेश कुमार जेके
लैक्शन सुंदरबनी
दीपावली से पहले सुंदरबनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, फूड सेफ्टी ऑफिसर जावेद इकबाल चौधरी ने टीम सहित दुकानों का किया औचक निरीक्षण
सुंदरबनी, जम्मू-कश्मीर: दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी ऑफिसर जावेद इकबाल चौधरी ने अपनी टीम सहित सुंदरबनी के विभिन्न बाजारों में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों की जांच की गई। त्योहारों के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विभाग का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाना है। इस मौके पर दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और ग्राहकों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।
