मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :उधार मांगने का विरोध करने पर गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, क्षेत्राधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

हमीरपुर :उधार मांगने का विरोध करने पर गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, क्षेत्राधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मकरांव गांव निवासी मालती पत्नी मनोज कुमार ने क्षेत्राधिकारी मौदहा को शिकायती पत्र देकर गांव के शिवम राना पुत्र कामता प्रसाद पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र के अनुसार, 3 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे मालती अपनी दुकान पर बच्चों शुभराज और संजना के साथ बैठी थी। आरोप है कि शराब के ठेका की दुकान से आए शिवम राना ने बच्चों से उधार सामान मांगा। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा और मारपीट करने के लिए दौड़ पड़ा। बच्चे डरकर दुकान का दरवाजा बंद कर अंदर चले गए।महिला का कहना है कि जब वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो शिवम राना ने उसका गला पकड़ लिया और दरवाजे पर पटक दिया, जिससे उसके गले में चोट आई। पीड़िता ने पत्र में बताया है कि वह आठ माह की गर्भवती है और घटना के दौरान उसकी जान को भी खतरा हो सकता था। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ।मालती ने आरोप लगाया कि शिवम राना अक्सर शराब के नशे में उसकी दुकान पर आकर उधार सामान मांगता है और विरोध करने पर अभद्रता करता है। उसने बताया कि घटना के समय पुलिस हेल्पलाइन पर भी सूचना दी गई थी तथा पहले भी कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कराने और भविष्य में सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।