जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी,
*सीतापुर।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत सीतापुर के आमाटोली आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों को जनभागीदारी से जोड़ने तथा जरूरतमंद लोगों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजन भी तैयार किए गए। विधायक रामकुमार टोप्पो ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीतापुर विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी ही वह पहला मुकाम होता है जहां बच्चों के जीवन में शिक्षा की नींव रखी जाती है।
कार्यक्रम के दौरान मूंगा पौधरोपण भी किया गया।
