मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जोबट पुलिस ने की दो कंटेनर अवैध शराब जप्त की गई

जोबट पुलिस ने की दो कंटेनर अवैध शराब जप्त की गई
WhatsApp Facebook

जिला पत्रकार दीपक शर्मा

आलीराजपुर जिले की जोबट तहसील पुलिस की बड़ी कार्रवाई लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं दो कंटेनर वाहन जब्त, साथ ही दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। मुखबिर की सूचना पर जोबट पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाए जिसमें 2004 अवैध शराब पेटियों से भरे दो कंटेनर जप्त किए गए। जिसमें एक कंटेनर में 930 दूसरे में 1047 शराब पेटियां पाई गई।बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 17,409 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। जब्त शराब में आर.एस., ब्लेंडर्स, रिट्ज, आर.सी., बैगपाइपर एवं मैजिक मोमेंट सहित विभिन्न हाई-रेंज ब्रांड सम्मिलित हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालकों विक्रम पिता शालगराम पाटीदार, उम्र 43 वर्ष, निवासी करनावद, थाना हाटपिपलिया, जिला देवास तथा शिवलाल पिता बालमुकुंद मालवीय, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम भैरवाखेड़ी, थाना टोककलां खुर्द, जिला देवास को मौके से गिरफ्तार किया गया।उक्त प्रकरण में थाना जोबट पर पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 277/2026 एवं 278/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 46 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है।आलीराजपुर पुलिस अवैध शराब के परिवहन तथा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल व एसडीओपी जोबट रविन्द्र राठी के पर्वेक्षण जिलेभर में लगातार आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना जोबट पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब के बड़े परिवहन की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी जोबट द्वारा पुलिस की दो पृथक-पृथक टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दो आयशर कंटेनर वाहनों क्रमांक MP-41-HA-1053 एवं MP-09-BG-7139 को रोककर उनकी विधिवत तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान प्रथम कंटेनर से 930 पेटी तथा द्वितीय कंटेनर से 1074 पेटी, इस प्रकार कुल 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में आर.एस., ब्लेंडर्स, रिट्ज, आर.सी., बैगपाइपर एवं मैजिक मोमेंट सहित विभिन्न हाई-रेंज ब्रांड सम्मिलित हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 17,409 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालकों विक्रम पिता शालगराम पाटीदार, उम्र 43 वर्ष, निवासी करनावद, थाना हाटपिपलिया, जिला देवास तथा शिवलाल पिता बालमुकुंद मालवीय, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम भैरवाखेड़ी, थाना टोककलां खुर्द, जिला देवास को मौके से गिरफ्तार किया गया।उक्त प्रकरण में थाना जोबट पर पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 277/2026 एवं 278/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 46 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरणों की विवेचना जारी है तथा गिरफ्तार आरोपियों से जब्त शराब के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।जप्त मशरूका• कुल 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (लगभग 17,409 बल्क लीटर)।• शराब का अनुमानित मूल्य लगभग ₹2 करोड़।• दो आयशर कंटेनर वाहन क्रमांक MP-41-HA-1053 एवं MP-09-BG-7139, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख।गिरफ्तार आरोपी1. विक्रम पिता शालगराम पाटीदार, उम्र 43 वर्ष, निवासी करनावद, थाना हाटपिपलिया, जिला देवास।2. शिवलाल पिता बालमुकुंद मालवीय, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम भैरवाखेड़ी, थाना टोककलां खुर्द, जिला देवास।सराहनीय भूमिकाउक्त कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में थाना जोबट पुलिस की टीम के निरीक्षक विजय वास्कले, उप निरीक्षक नगीनलाल नायक, उप निरीक्षक धनराज सेमिया, उप निरीक्षक गोविन्द कटारे, सहायक उप निरीक्षक राम कुमार गौतम, सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, आरक्षक गजेन्द्र, आरक्षक रविन्द्र एवं आरक्षक महेश की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।