

धनंजयदास महाराज द्वारा मंदिर परिसर में वाल्मिकी समाज के लोगों को कराई प्रसादी ग्रहण
संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – श्रीनृसिंह भगवान मंदिर महंत धनंजयदास महाराज द्वारा मंदिर परिसर में वाल्मिकी समाज के लोगों को कराई प्रसादी ग्रहण कराई गई। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सनातन एकता की भावना को लेकर धनंजय दास महाराज ने वाल्मिकी समाज के लोगों को अपने साथ भोजन कराया एवं उसके पश्चात कंबल वितरित किए। महाराज ने वाल्मिकी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हरिजन ‘हरी के लोग होते है और जो हरि के लोग होते है वो अछूते नहीं कहलाते। अतः हम सभी को इस समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर एवं सभी समाजों को साथ लेकर सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना है एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा सामाजिक समरसता की भावना लेकर हम सभी को एक रहना है। इस अवसर पर वाल्मिकी समाज द्वारा महाराज का स्वागत किया गया। इसके पश्चात में मंदिर में सेवारत युवाओं को गर्म जर्सी वितरित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के डीग जिला प्रचारक मोहन, संजय गोस्वामी, कपिल व्यास, सोमदत्त जांगिड़, राजेश गुलाटी, दीपक खंडेलवाल, राजू वाल्मिकी, दिलीप वाल्मिकी, महेश वाल्मिकी, विनोद वाल्मिकी, लाला वाल्मिकी एवं साधु संत और अन्य लोग उपस्थित रहे।