A2Z सभी खबर सभी जिले की

कामां व्यापार महासंघ ने सौंपा नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन

संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – कामां व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी नटवर बसवाल को गुरुवार को ज्ञापन दिया गया जिसमें कामां के मुख्य बाजारों में चौराहे पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की है. ज्ञापन में बताया गया है कि आए दिन कस्बे के बाजारों में सर्दी के मौसम में हो रही चोरी आदि की घटनाओं पर सीसीटीवी कैमरों द्वारा अंकुश लगाया जा सकता है,जो कि व्यापारी हित में अति आवश्यक है.! व्यापार महासंघ के महामंत्री रमेश मंगला ने बताया कि हाल ही में बल्लुवास रोड हिजड़ा मार्किट स्थित किराना व्यापारी रमेश चंद राजेन्द्र प्रसाद जैन के यहाँ हुई थी उसके मद्देनजर जरूरी है कि बाजारों में आवश्यक जगहों पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए !
ज्ञापन देने वाले पदाधिकारियों में कामां व्यापार मण्डल के आजीवन संरक्षक कैलाश लोहिया, संरक्षक रामशरन दनगस,कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप अरोड़ा, महामंत्री रमेश मंगला, कोषाध्यक्ष सतीश छाबड़ा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, भुवनेश कटारा,मुकेश सोनी, संजय जैन सर्राफ ,सोनू चौबिया सहित कई व्यापारीगण मौजूद रहे!

Related Articles
Show More
Back to top button