A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:घर में घुसकर गाली-गलौच व जान-माल की धमकी देने वालों के खिलाफ शिकायत सीओ से

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

मौदहा। हमीरपुर।29 नवंबर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव गुसियारी निवासी एवं हालमुकाम छत्तीसगढ़ दुर्ग की कनीज फातिमा पत्नी मुसीम खान ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसका पति, पुत्र व भाई खेती-बाड़ी के कार्य से मौदहा कोतवाली के गांव गुसियारी में आते जाते रहते हैं। उसने अपनी पुत्री शिफा फातिमा का विवाह बांदा के मोहल्ला जरैली कोठी निवासी इंतजार अहमद पुत्र इकबाल अहमद से 17 नवंबर 2023 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ संपन्न किया था। शिफा के साथ ससुराल में घरेलू हिंसा की घटना घटित हुई जिसके साक्ष्य पीड़िता के मोबाइल में थे। घरेलू हिंसा के साक्ष मिलने से शिफा के ससुर इकबाल अहमद से प्रार्थिया से नाराजगी जताई थी।9 नवंबर 2025 को लगभग 10 बजे दिन में जब प्रार्थिया अपने घर गुसियारी में थी तभी पुत्री शिफा का देवर गुसियारी निवासी इसरार पुत्र इकबाल और गांव का उसके मामा का लड़का यासीन पुत्र अजीमा खान अपने हाथों में कट्टा लेकिन घर घुस आए और गाली-गलौच करते हुए मोबाइल से सभी सबूत डिलीट करने की बात कहते हुए जान से मार देंने की धमकी दे घर के अंदर कमरों में घुसकर मोबाइल ढूढ़ने लगे। दोनों ने मुझे, तेरे बेटे और पति तथा भाई को गोली से उड़ा देने की धमकी देकर चले गए हैं।इसरार और यासीन अपराधी पृवत्ति के हैं जो कि किसी भी समय किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इनसे पीड़िता उसके पुत्र व पति एवं भाई को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। हालांकि घर में घुसकर गाली-गलौच और मार-पीट की घटना की सूचना प्रार्थिया ने पुलिस को तत्काल मौखिक और लिखित सूचना दी थी परन्तु आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिससे कि उनके हौसले बुलंद हैं और वो लोग बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खुलेआम नाजायज़ असलहे लेकर टहल रहे हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!